environmental-education

Q.40: वंदना शिवा - पर्यावरणीय कार्यकर्ता के जीवन परिचय तथा योगदान की विवेचना कीजिए–

उत्तर : डॉ. वंदना शिवा

डॉ. वंदना शिवा एक दार्शनिक लेखिका, फिल्मकार और पर्यावरण कार्यकर्ता है। वे नारी अधिकारवाद की समर्थक है। उनका जन्म 5 नवम्बर 1952 को देहरादून उत्तराखंड राज्य में हुआ। उनके पिता एक वन संरक्षक थे। माता प्रकृति से प्रेम रखने वाली किसान थीं। डॉ. वंदना शिवा ने भौतिक विज्ञान में स्नातक उपाधि प्राप्त करने के बाद गुएलक विश्वविद्यालय (कनाडा) से स्नातकोत्तर उपाधि तथा आहरियो विश्वविद्यालय से पी.एचड़ी. उपाधि प्राप्त की।

सन् 1970 में वंदना शिवा ने उत्तराखंड के पेड़ बचाओ वन बचाओ संबंधी 'चिपको आंदोलन' में भाग लिया। इस आंदोलन में स्वयंसेवी महिलाएं पेड़ों के चारों ओर घेरा बनाकर मानव चक्र तैयार कर लेती थीं ताकि ठेकेदार पेड़ न काट सकें।

जैविक खेती की दिशा में भी वंदना शिवा ने कार्य किया उन्होंने 'नवधान्य' नामक एक अशासकीय संस्था की स्थापना भी की थी जो जैव विविधता के संरक्षण, जैविक खेती, कृषक अधिकार तथा बीच बचाने के लिए कार्य करती थी। वंदना शिवा ने कृषि एवं खाद्य पदार्थो के व्यवहार में तथा प्रतिमान में परिवर्तन लाने के लिए संघर्ष किया। जैव विविधता, जैव नीतिशास्त्र, आनुवांशिकता, बौद्धिक अधिकार, इंजीनियरिंग उन क्षेत्रों में है जिनमें डॉ. शिवा ने बौद्धिक रूप से तथा कार्यकर्ता के अभियानों के माध्यम से योगदान दिया। उन्होंने आनुवांशिक इंजीनियरिंग के विरुद्ध अभियानों के माध्यम से अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड एवं आस्ट्रिया में हरित आंदोलन के मूलभूत संगठनों को सहायता प्रदान की। सन् 1982 में डॉ. शिवा ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पारिस्थिति विज्ञान के लिए अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना की। सन् 1984 में उन्होंने केन्द्र शासन की हरित क्रांति का विरोध किया क्योंकि रासायनिक खादों के इस्तेमाल के वे विरुद्ध हैं। वे जैविक खेती की सार्थक व कार्यकर्ता रही है।

वे पर्यावरणविद के साथ लेखिका हैं उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं–

(1) Soil not Oil, (2) Making Pcace with the Earth, (3) All Lise Depends on Soil, (4) Stolen Harvest, (5) the violence of Green Revolution, (6) Ecofeminism, (7) Earth Democracy, (8) Water Wars आदि ।

डॉ. वंदना शिवा फिल्मकार हैं उनकी प्रमुख फिल्में हैं–

(1) This is what Democracy looks like, (2) Dirt! The movies आदि ।

डॉ. वंदना शिवा को जापान का फुकुओका पुरस्कार, Right Livelihood Award (1993), Sydny Peace Rize (2010) आदि प्राप्त हुए हैं। वे इंटरनेशनल फोरम ऑन ग्लोबलाइजेशन की बोर्ड मेंबर हैं।


B-Ed Notes For Error Please Whatsapp @9300930012