Que : 25. भारत में क्षेत्रवाद के उदय के क्या कारण हैं?
Answer:उत्तर- क्षेत्रीयतावाद के विकास के कारण-
(1) भौगोलिक कारण -देश की विशालता, भौगोलिक तथा सांस्कृतिक भिन्नता ने क्षेत्रवाद के विकास में विशेष योगदान दिया है।
(2) ऐतिहासिक कारण- प्राचीनकाल से ही भारत में अनेक छोटे-छोटे राज्य रहे तथा आपस में वैमनस्य भी रखते हैं।
(3) भाषा की भिन्नता–भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं तथा अपनी भाषा के प्रति अपनत्व रखते हैं।
(4) सांस्कृतिक भिन्नता-भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है। यहाँ भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में रहन-सहन, वेष-भूषा, खान-पान तथा परम्पराओं की भिन्नता विभिन्न क्षेत्रवासियों में अलगाव उत्पन्न करती है।
(5) राजनीतिक कारण-अनेक राजनीतिज्ञ अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए क्षेत्रीयता की भावना को विकसित करते हैं। आज भारत में क्षेत्रीयता के आधार पर अनेक राजनीतिक दल भी गठित हो गये हैं।
(6) आर्थिक पिछड़ापन-कुछ क्षेत्रों के आर्थिक रूप से पिछड़े होने से वहाँ निरन्तर असन्तोष फैला है। अतः पिछड़े क्षेत्र के लोग पृथक प्रान्त की माँग को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं।