Que : 21. निरक्षरता स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में किस प्रकार बाधक है?
Answer:उत्तर- निरक्षरता स्वस्थ लोकतन्त्र के मार्ग में बाधक है,
इसके निम्नलिखित कारण हैं-
(1) निरक्षर व्यक्ति का दृष्टिकोण संकीर्ण होता है, वह रूढ़ियों, परम्पराओं तथा अन्धविश्वासों से ग्रसित होने के कारण समाज सुधार का विरोधी होता है।
(2) चतुर और चालाक राजनीतिज्ञों के जाल में फंसकर यह वर्ग अपने मतदान का दुरुपयोग करता है।
(3) कुशल राजनीतिज्ञ व नेता उनकी भावनाओं को उत्तेजित कर अपने पक्ष में कर लेते हैं।
(4) निरक्षर व्यक्ति, जाति, धर्म, सम्प्रदाय तथा क्षेत्रीयता को ही विशेष महत्व देता है।
(5) निरक्षरता के कारण भारत में सही जनमत का निर्माण नहीं हो पाता है।
6) निरक्षर व्यक्ति निराशाओं और कुण्ठाओं से इतना ग्रस्त हो जाता है कि वह लोकतन्त्र के प्रति उदासीन हो जाता है।
(7) सत्ता परिवर्तन या शासन के अच्छे बुरे कार्य के प्रति इनमें उदासीनता रहती है।
(8) निरक्षर व्यक्ति अनेक प्रकार की आर्थिक या सामाजिक बुराइयों में फँस जाता है। विभिन्न बुराइयों से ग्रसित व्यक्ति से लोकतन्त्र की क्या भलाई हो सकती है।