MP Board Notes
Home> Class-12> भौतिकी>Page 32
311. दो लेन्स जिनकी क्षमता क्रमश: 4 डायाप्टर एवं -2 डायाप्टर है, इनके संयोग से बने संयुक्त लेन्स की क्षमता ज्ञात कीजिये ?
312. अथवा एक वस्तु जिसकी लंबाई 2 सेमी है, उसे अवतल दर्पण से 10 सेमी की दूरी पर रखने पर उसका वास्तविक प्रतिबिम्ब दर्पण से 20 सेमी दूर बनता है। प्रतिबिम्ब की लंबाई ज्ञात कीजिये।
313. प्रकाश विद्युत उत्सर्जन के संदर्भ में निम्नलिखित को परिभाषित कीजिये- 1. देहली आवृत्ति 2. कार्य फलन
314. किसी धातु की देहली तरंग दैर्ध्य 5000 Ao है। धातु का कार्यफलन ज्ञात कीजिये। (प्लांक नियतांक का मान 6.6×10-34 जूल × सेकण्ड है)
315. आवृत्ति माडुलेशन और आयाम माडुलेशन में दो अंतर लिखिये।
316. दो समान्तर धारावाही चालकों पर प्रति एकांक लंबाई पर लगने वाले बल की गणना कीजिये। यह बल कब आकर्षणात्मक होता है तथा कब प्रतिकर्षणात्मक?
317. अनन्त लंबाई की धारावाही परिनालिका के अंडा अक्ष पर स्थित किसी बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की गणना कीजिये।
318. प्रतिरोध (R) एवं प्रेरकत्व (L) युक्त प्रत्यावर्ती धारा परिपथ का वर्णन निम्न शीर्षकों के अंतर्गत कीजिये – (i) कला आरेख, (ii) परिपथ की प्रतिबाधा की गणना, (iii) धारा एवं विभवान्तर के मध्य कलान्तर।
319. चोक कुण्डली का सिद्धांत क्या है ? चोक कुण्डली में बहने वाली धारा को वाटहीन धारा क्यों कहते हैं ?
320. क्या होगा जब यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में - (i) पर्दे को स्लिट के पास खिसकाया जाये। (ii) एकवर्णी प्रकाश के स्थान पर श्वेत प्रकाश का प्रयोग किया जाये।