MP Board Notes
Home> Class-12> भौतिकी>Page 25
241. दो समांतर धारावाही चालकों के बीच लगने वाले बल का सूत्र निगमित कीजिये ? यह बल कब आकर्षणात्मक एवं कब प्रतिकर्षणात्मक होगा ?
242. शण्ट से क्या तात्पर्य है? शण्ट का सिद्धांत लिखिये ? किसी धारामापी से जुड़े शण्ट में प्रवाहित धारा यदि धारामापी में प्रवाहित धारा की n गुनी हो, तो सिद्ध कीजिये कि शण्ट का प्रतिरोध S = (G/n–1) जहां G धारामापी का प्रतिरोध है?
243. कारण सहित उत्तर दीजिये - प्रतिरोध बाक्स के भीतर लगी तार की कुंडलियाँ, तार को दोहरा लपेटकर बनाई जाती हैं, क्यों ?
244. कारण सहित उत्तर दीजिये - कभी-कभी विद्युत परिपथ बंद करते समय स्विच में से विद्युत चिंगारी उत्पन्न होती हैं, क्यों ?
245. कारण सहित उत्तर दीजिये - ट्रांसफार्मर का क्रोड पटलित क्यों बनाया जाता है ?
246. कारण सहित उत्तर दीजिये - चल कुण्डल धारामापी की कुण्डली, एल्युमीनियम के फ्रेम पर तार लपेटकर क्यों बनाई जाती है ?
247. दो प्रकाश तरंगों के अध्यारोपण में, महत्तम एवं न्यूनतम, तीव्रताओं का अनुपात 9:1 है। दोनों तरंगों के आयामों का अनुपात ज्ञात कीजिये?
248. एक टी.वी. टॉवर की ऊँचाई 100 मीटर है। यदि टॉवर के चारों ओर औसत जनसंख्या घनत्व 1000 प्रति वर्ग किलोमीटर हो, तो टी.वी. प्रसारण कितनी जनसंख्या में प्रसारित किया जा सकता है ? (पृथ्वी की त्रिज्या = 6.4 × 106 मीटर)
249. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का वर्णन निम्नांकित बिन्दुओं के अंतर्गत कीजिये - अ. नामांकित किरण आरेख। ब. आवर्धन क्षमता व्यंजक, जब अंतिम प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बनता है।
250. खगोलीय दूरदर्शी का वर्णन निम्नांकित बिन्दुओं के अंतर्गत कीजिये – अ. किरण आरेख। ब. आवर्धन क्षमता के लिये व्यंजक, जब अंतिम प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बनता है।