इतिहास

Que : 661. महात्मा गाँधी जी की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका का वर्णन कीजिए ।

Answer:

स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 1917 में चंपारण के कृषकों को नील उत्पादक गोरों के अत्याचार से से मुक्ति दिलाई। 1917 में ही अहमदाबाद के मिल मालिकों तथा श्रमिकों के बीच उत्पन्न बोनस के विवाद को हल करने में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 1919 में रौलट एक्ट का विरोध करते हुए सरकार के विरुद्ध असहयोग आंदोलन चलाने का निश्चय किया। 1930 में गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन आरंभ किया। उन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान दांडी यात्रा की और नमक कानून भंग किया। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की और उनके महत्वपूर्ण योगदान के परिणाम स्वरूप 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ।


इतिहास 2022 Notes If Error Please Whatsapp @9300930012