इतिहास

Que : 651. कोई तीन महत्वपूर्ण बौद्ध स्तूपों का विवरण दीजिए ।

Answer:

सांची - म. प्र. के रायसेन जिले में स्थित। अशोक द्वारा निर्मित। यहां के प्रमुख स्तूपों की संख्या 3 है। सबसे बड़ा स्तूप महास्तूप के नाम से प्रसिद्ध है। इस स्तूप का ढांचा अशोक द्वारा बनवाया गया तत्पश्चात शुंग शासकों द्वारा विस्तृत करवाया गया। ईटों की मूल संरचना पर पत्थर का आवरण शुंग शासकों के समय चढ़ाया गया। इसके एक ओर जंगलों और तोरण द्वार का निर्माण आंध्र सातवाहन युग में बनाया गया था।

बोधगया - बिहार के बोधगया में निर्मित। इस स्तूप को उत्तर मौर्य युगीन माना जाता है लेकीन इसका नीव अशोक द्वारा रखे जाने की बात कही जाती है।

अमरावती – आन्ध्रप्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर निर्मित। यह स्तूप द्वितीय शताब्दी ई. पू. में निर्मित हुआ था। इस स्तूप का प्राचीन नाम धान्यकटक था। 1797 ई. में कर्नल कालिन मैकेजी ने इसका पता लगाया था। यह स्तूप घंटाकृति में निर्मित है। इसमें पत्थर के स्थान पर संगमरमर का प्रयोग किया गया है।



इतिहास 2022 Notes If Error Please Whatsapp @9300930012