Que : 112. अभिक्रिया की दर तथा दर स्थिरांक में चार अन्तर लिखिए।
Answer:
अभिक्रिया की दर एवं दर स्थिरांक में चार अन्तर लिखिये।
1. अभिक्रिया की दर इकाई समय में अभिकारक के सान्द्रण में कमी या इकाई समय में उत्पाद सांद्रण में वृद्धि होती है। |
दर स्थिरांक दर-समीकरण में समानुपातिक स्थिरांक है।
|
2. किसी समय अभिक्रिया की दर, उस समय अभिकारक के सांद्रण पर निर्भर होती है। |
दर स्थिरांक का मान अभिकारक के सांद्रण पर निर्भर नहीं रहता। |
3. अभिक्रिया दर की इकाई सदैव मोल लिटर–1 समय–1 है। |
दर स्थिरांक की इकाई अभिक्रिया की कोटि पर निर्भर होती है। |
4. ताप में परिवर्तन से अभिक्रिया की दर परिवर्तित हो जाती है। सामान्यतः ताप वृद्धि से अभिक्रिया तीव्र हो जाती है। |
ताप वृद्धि से दर स्थिरांक का मान बढ़ जाता है। |