म प्र बोर्ड कक्षा 10 प्रश्न पत्र विशिष्ट हिन्दी 2017


विशिष्ट हिन्दी


निर्देशः
1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न सबसे पहले हल कीजिए।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1ग5ग5 त्र25 अंक निर्धारित हैं।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए दो-दो अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक उत्तर भगभग 30 शब्दों में लिखिए।
4. प्रश्न क्रमांक 17 से 19 तक के लिए तीन-तीन अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 30 से 75 शब्द है।
5. प्रश्न क्रमांक 20 से 25 तक के लिए चार-चार अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 75 से 120 शब्द है।
6. प्रश्न क्रमांक 26 एवं 27 के लिए पाँच-पाँच अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 120 से 150 शब्द हैं।
7. प्रश्न क्रमांक 28 के लिए (7$3) 10 अंक निर्धारित है। ‘‘अ’’ के लिए 7 अंक तथा ‘‘ब’’ के लिए 3 अंक। ‘‘अ’’ के लिए शब्द सीमा 200 से 250 शब्द है।
8. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
प्र.1. निम्नलिखित कथनों के सही विकल्प चुनकर लिखिए: 1ग5त्र5
1. सूर के पदों की भाषा है:
अ. अवधी ब. ब्रज
स. हिन्दी द. बुन्देलखण्डी।
2. कवि ने बादलों को कहाँ घिरते देखा है?
अ. अमल धवल गिरि पर ब. तालाब में
स. चट्टानों में द. बागों में।
3. आधुनिक मीरा के नाम से प्रसिद्ध है:
अ. ऊषा प्रियंवदा ब. सुभद्रा कुमारी चैहान
स. महादेवी वर्मा द. रजनी पनिकर।
4. सब कुछ जानने वाले को क्या कहा जाता है?
अ. जानकार ब. ज्ञानी
स. बहुज्ञानी द. सर्वज्ञ।
5. ‘‘बैल की बिक्री’’ कहानी का केन्द्रीय चरित्र है:
अ. मोहन ब. शिबू
स. साहूकार द. मुनीम।
प्र.2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द का चयन कर कीजिए: 1ग5त्र5
1. गिरधर द्वारा प्रयुक्त छंद ..................हैं। (दोहा/कुंडलियाँ)
2. पद्माकर ..................के प्रमुख कवियों में से एक हैं। (रीतिकाल/भक्तिकाल)
3. जिसके प्रति स्थायी भाव उत्पन्न हो, वह ...................कहलाता है। (आलम्बन/उद्दीपन)
4. पहली चूक......................विधा की रचना है। (कहानी/व्यंग्य निबंध)
5. ‘‘रिपोर्ताज’’ मूल रूप से ....................भाषा का शब्द है। (फे्रंच/अंग्रेजी)
प्र.3. निम्नलिखित वाक्यों के लिये सत्य/असत्य लिखिये: 1ग5त्र5
1. रामचरित मानस का प्रमुख छंद चैपाई है।
2. ‘‘लोकायतन’’ के रचयिता सूरदास हैं।
3. ‘करुण रस’ का स्थायी भाव ‘शोक’ है।
4. मनोहर शब्द में व्यंजन संधि है।
5. स्वामी रामतीर्थ एक बार जापान गए थे।
प्र.4. निम्नलिखित वाक्यांशों का मिलान कर सही जोड़ी बनाइयेः 1ग5त्र5
1. जिसके नीचे रेखा खींची गई हो क. महाकाव्य
2. पंचवटी ख. तत्पुरुष समास
3. पुरुषोतम को सभी जानते थे। ग. रेखांकित
4. देशभक्ति घ. द्रोणाचार्य
5. श्रीकृष्ण के गुरू ड. सत्यवादिता के लिए
च. खण्ड काव्य
छ. सांदीपनि
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य या एक शब्द में लिखिए: 1ग5त्र5
1. निन्दा रस के लेखक कौन हैं?
2. ललित कलाओं का स्वभाव कैसा होता है?
3. बिना विचारे कार्य करने से क्या होता है?
4. आश्रय के चित्त में उत्पन्न होने वाले अस्थिर मनोविकारों को क्या कहते हैं?
5. सच्चरित्र का संधि विच्छेद कर संधि का नाम बताइये।
प्र.6. श्रीकृष्ण के ललाट पर टीका की समानता किससे की गई है? 2
अथवा
कुब्जा कौन थी? उसका उद्धार किसने किया?
प्र.7. कवि अज्ञेय के अनुसार कांटे की मर्यादा क्या है? 2
अथवा
ईश्वर ने रोगों को दूर करने के लिए मनुष्य को क्या दिया है?
प्र.8. ‘उद्बोधन’ कविता में भ्रामरी किसका अभिनंदन करती है? 2
अथवा
दयामयी माता के तुल्य किसे माना गया है?
प्र.9. व्यक्ति सम्मान के योग्य कब बन जाता है? 2
अथवा
प्रत्येक सफल राहगीर क्या लेकर आगे बढ़ा है?
प्र.10. आसमान में किस तरह के बादल उड़ रहे थे? 2
अथवा
मनु को हर्ष मिश्रित झटका सा क्यों लगा?
प्र.11. राजा दीवान सुजान सिंह का आदर क्यों करते थे? 2
अथवा
लोक संस्कृति का जन्म कहाँ हुआ?
प्र.12. ‘बैल की बिक्री’ कहानी के अनुसार मोहन शिबू के विषय में क्यों चिंतित था? 2
अथवा
गीता शास्त्र के महान उपदेशक कौन है?
प्र.13. देश के सामूहिक मानसिक बल का हृास कैसे हो रहा है? 2
अथवा
‘‘मातृभूमि का मान’’ एकांकी के आधार पर वीरसिंह के चरित्र की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.14. स्वर्ग की नींव का पता किस प्रकार लग सकता है? 2
अथवा
दीपक से मानव जीवन की तुलना किस रूप में की गई है?
प्र.15. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए: (कोई दो) 2
1. जो ईश्वर पर विश्वास करता है।
2. वह बच्चा जिसके माता-पिता न हों।
3. जिसके समान दूसरा न हो।
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए: (कोई दो)
1. श्री गणेश करना।
2. दिन-रात एक करना।
3. गागर में सागर।
प्र.16. हास्य रस की परिभाषा लिखिए। 2
अथवा
गीतिका छंद की परिभाषा लिखिए।
प्र.17. धर्मवीर भारती के अनुसार ‘‘अधबनी धरा’’ पर अभी क्या क्या बनना शेष है? 3
अथवा
स्वामी विवेकानन्द से निवेदिता की मुलाकात कब कहाँ और कैसे हुई?
प्र.18. अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिये। 3
अथवा
महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई तीन अंतर लिखिये।
प्र.19. निम्नलिखित शब्दों के समास विग्रह करते हुए समास के नाम बताइये: 3
1. प्रत्येक
2. नवग्रह
3. महाराजा
अथवा
निम्नलिखित शब्दों की संधि विच्छेद करते हुए संधि का नाम लिखिए:
1. मनोभाव
2. अत्याधुनिक
3. जगन्नाथ
प्र.20. आधुनिक काल की कोई दो विशेषताएँ लिखते हुए बताइए कि इसे गद्य काल क्यों कहा जाता है? 4
अथवा
छायावाद की प्रमुख दो विशेषताएँ लिखते हुए इस काल के चार कवियों के नाम उनकी रचनाओं सहित लिखिए।
प्र.21. कहानी एवं उपन्यास में कोई चार अंतर लिखिए। 4
अथवा
नाटक एवं एकांकी में कोई चार अंतर लिखिए।
प्र.22. सूरदास अथवा राम नरेश त्रिपाठी की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर
लिखिएः 1़2़1त्र4
1. दो रचनाएँ
2. भावपक्ष-कलापक्ष
3. साहित्य में स्थान।
प्र.23. हजारी प्रसाद द्विवेदी अथवा प्रेमचंद का साहित्यिक परिचय निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए।
1़2़1त्र4
1. दो रचनाएँ
2. भाषा-शैली
3. साहित्य में स्थान।
प्र.24. निम्नलिखित पद्यांश की व्याख्या संदर्भ प्रसंग सहित कीजिए: 4
‘‘भर रही कोकिला इधर तान,
मारू बाजे पर उधर गान,
हैं रंग और रण का विधान,
मिलने आए हैं आदि-अंत
वीरों का कैसा हो वसंत?
अथवा
मानव जिस ओर गया
नगर बसे, तीर्थ बने
तुमसे है कौन बड़ा
गगन सिंधु मित्र बने
भूमा का भोगो सुख, नदियों का सोम पियो
त्यागो सब जीर्ण बसन, नूतन के संग-संग चलते चलो’’
प्र.25. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए: 4
‘‘बदलते हुए समय में लोक संस्कृति के बदलते हुए रूप से इन्कार नहीं किया जा सकता। लोक साहित्य में युग के अनुकूल अपने को ढालने की और नया युग का मार्गदर्शन करने की अपूर्ण क्षमता होती है। चुनौती के सामने सिर झुकाना लोक का स्वभाव नहीं है। लोक की गंगा तो युग-युग से प्रवाहमान रही है।’’
अथवा
‘‘हमारे देश को दो बातों की सबसे पहले और सबसे ज्यादा जरूरत है। एक शक्तिबोध और दूसरा सौन्दर्य बोध। बस, हम यह समझ ले कि हमारा कोई भी काम ऐसा हो जो देश में कमजोरी की भावना को बल दे या कुरुचि की भावना को ही।’’
प्र.26. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर अधोलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 5
‘‘आदर्श व्यक्ति कर्मशीलता में ही अपने जीवन की सफलता समझता है। जीवन का प्रत्येक क्षण वह कर्म में लगाता है। विश्राम और विनोद के लिए उसके पास निश्चित समय रहता है। शेष समय जन सेवा में व्यतीत होता है। हाथ पर हाथ धर कर बैठने को वह मृत्यु के समान समझता है। काम करने की उसमें लगन होती है। उत्साह होता है। विपत्तियों में भी वह अपने चरित्र का सच्चा परिचय देता है। धैर्य की कुदाली से वह बड़े-बड़े संकट पर्वतों को ढहा देता है। उसकी कार्यकुशलता देखकर लोक दाँतों तले ऊँगली दबाते हैं। संतोष उसका धन है। वह परिस्थितियों का दास नहीं है। परिस्थितियाँ उसकी दासी हैं।’’
1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
2. उपर्युक्त गद्यांश में वर्णित व्यक्ति के गुणों का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
प्र.27. अपने शहर के नगरपालिका अधिकारी को आवेदन पत्र लिखते हुए वार्ड में व्याप्त गंदगी को दूर करने का निवेदन कीजिए। 5
अथवा
अपने बड़े भाई को पत्र लिखिए और उन्हें बताइए कि गर्मी की छुट्टियाँ किस प्रकार व्यतीत करना चाहते हैं?
प्र.28. (अ) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर सटीक रूपरेखा बनाकर लगभग 200-250 शब्दों 7 में निबंध लिखिये: 7
1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी
2. आतंकवाद
3. पर्यावरण प्रदूषण
4. जीवन में खेलों का महत्व
5. इन्टरनेट आधुनिक जीवन की आवश्यकता।
(ब) निम्नलिखित में से किसी एक विषय की रूपरेखा लिखिये: 3
1. बेटी बचाओ
2. राष्ट्रीय एकता
3. वन संरक्षण
4. पुस्तकालय का महत्व।