म प्र बोर्ड कक्षा 10 प्रश्न पत्र सामान्य हिन्दी 2017



सामान्य हिन्दी
निर्देशः
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 ग 5 = 5 अंक निर्धारित हैं। कुल अंक 1X5ग5 = 25 हैं।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए दो-दो अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 30 शब्द है।
4. प्रश्न क्रमांक 16 से 21 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन-तीन अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 30 से 75 शब्द है।
5. प्रश्न क्रमांक 22 से 24 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए चार-चार अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 75 से 120 शब्द है।
6. प्रश्न क्रमांक 25 से 27 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए पाँच-पाँच अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा 120 से 150 शब्द हैं।
7. प्रश्न क्रमांक 28 के लिए शब्द सीमा 200 से 250 शब्द निर्धारित है। तथा 10 अंक (7$3) निर्धारित है। खण्ड-अ के लिए 7 अंक तथा खण्ड-ब के लिए 3 अंक है।
प्र.1. सही विकल्प का चयन कीजिये: 1X5=5
1. बड़ी कठिनाई से प्राप्त होने वाली को क्या कहेंगे?
अ. कठिन ब. दुर्लभ
स. अप्राप्त द. सुलभ।
2. परेश पढ़-लिखकर किस पद पर पहुँचा?
अ. नायाब तहसीलदार ब. तहसीलदार
स. कलेक्टर द. मुंशी।
3. "रात्रि’’ शब्द का पर्यायवाची है-
अ. अंधकार ब. धन
स. यामिनी द. दामिनी।
4. "तुलसीदास’’ का राम से कैसा नाता है?
अ. मित्र ब. भाई
स. रिश्तेदार द. भक्त और भगवान।
5. निबंध रचना का प्रारंभ माना जाता है-
अ. भारतेन्दु युग ब. शुक्ल युग
स. द्विवेदी युग द. शुक्लोत्तर युग।
प्र.2. दिये गये विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: 1X5=5
1. नाटक के .....................तत्व होते हैं। (छः / चार)
2. "राजपुत्र’’ में ...............समास है। (कर्मधारय / तत्पुरुष)
3. योगी अरविन्द की पत्नी का नाम ....................था। (मृणालिनी/मालिनी)
4. "हँसिए और स्वस्थ रहिए’’ के रचनाकार .....................हैं।
(सरदार पूर्ण सिंह/श्री राम शर्मा आचार्य)
5. द्विजगण ......................सुनाते हैं। (भजन/शंखोच्चार)
प्र.3. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य/असत्य का चयनकर लिखिए। 1X5=5
1. शबरी कविता पौराणिक प्रसंग पर आधारित है।
2. कजली गीत शीत ऋतु में गाए जाते हैं।
3. "ईश्वर आपका कल्याण करे’’ इच्छावाचक वाक्य है।
4. अर्थ के आधार पर वाक्यों को दस भागों में बाँटा जा सकता है।
5. कर्मवीर कविता में ओजगुण है।
प्र.4. सही जोड़ी बनाइये: 1X5=5
1. उत्थान अ. कभी न आने वाला
2. अतिथि ब. सात सौ
3. गीता के श्लोक स. गजल
4. दुष्यन्त कुमार द. पतन
5. खण्डहर के हृदय सी इ. छैःसौ अस्सी
फ. मेहमान
म. आदमी की पीर
प्र.5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए: 1X5=5
1. कलिंग की महारानी कौन थी?
2. द्विवेदी जी को सरस्वती पत्रिका से कितने रुपये की आमदनी होती थी?
3. धर्म, दर्शन, साहित्य, कला किसके अंग हैं?
4. "उच्चारण’’ शब्द का संधि विच्छेद कर संधि का नाम बताएँ।
5. "रिक्शा’’ किस भाषा का आगत शब्द है?
प्र.6. धर्म का मथा हुआ सार क्या है? 2
अथवा
मुक्त हास्य से क्या क्या लाभ है?
प्र.7. कल्याकुमारी और गोश्रीनगर भारत के किन राज्यों में स्थित है? 2 2
अथवा
होशंगाबाद में द्विवेदी जी ने क्या नई उपलब्धियाँ प्राप्त की?
प्र.8. श्रेष्ठ कहानी की विशेषताएँ बताइये। 2
अथवा
हिन्दी में उपन्यास सम्राट किसे कहा जाता है? उनके कोई दो उपन्यास के नाम लिखिये।
प्र.9. नाटक और कहानी में कोई दो अंतर लिखिये। 2
अथवा
जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिये।
प्र.10 निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए। (कोई दो) 2
अंगूठा, करोड़, गरज, तिनका
अथवा
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिये।
1. चन्द्रमा 2. पत्थर
प्र.11. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखियेः (कोई दो) 2
कीर्ति, निर्मल, कृतज्ञ, अतिवृष्टि
अथवा
निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कर संधि का नाम लिखिए।
1. देवालय 2. निष्पाप
प्र.12. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए। 2
1. जिसका अन्त न हो।
2. जो आसानी से प्राप्त हो जाता है।
अथवा
निम्न शब्दों का समास विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
1. आमरण 2. चन्द्रमुख
प्र.13. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए: 2
1. काग़ज़ काला करना। 2. टस से मस न होना।
अथवा
नीचे लिखे खण्ड में उपयुक्त विराम चिन्ह लगाइए।
"हे नवयुवाओं देश भर की दृष्टि तुम पर है लगी हे मनुज जीवन की तुम्हीं में ज्योति सबसे जगमगी दोगे न तुम तो कौन देगा योग देशोद्धार में देखो कहाँ क्या हो रहा है आजकल संसार में’’
प्र.14. निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिये: 2
1. उसे लगभग पूरे प्राप्तांक प्राप्त हुए हैं।
2. मैं आपकी श्रद्धा करता हूँ।
अथवा
निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन कीजिये:
1. वह अपने घर गया। (प्रश्नवाचक)
2. प्रवीण कक्षा का सबसे बुद्धिमान विद्यार्थी है।
(बिना भाव परिवर्तन किये निषेधवाचक वाक्य)
प्र.15. संधि और समास में प्रमुख अंतर बताइए। 2
अथवा
रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते है? नाम लिखिए।
प्र.16. तुलसीदास जी ने परमहित किसे कहा है? 3
अथवा
"पोटली विष की भरी है’’ का आशय स्पष्ट कीजिए।
प्र.17. शबरी के किस भाव को देखकर श्री राम हँस पड़े? 3
अथवा
वर्षा के आगमन पर धरती में क्या-क्या परिवर्तन होते है?
प्र.18. कर्मवीर कौन-कौन से बड़े काम करके दिखा देते हैं? 3
अथवा
"शब्द समूह खो गया है’’ पंक्ति का भावार्थ स्पष्ट कीजिए।
प्र.19. अति व्यस्तता ने मानव जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है? 3
अथवा
कौन से मनुष्य आत्म-हनन का मार्ग अपनाते हैं?
प्र.20. "कुटुम्ब एक महान वृक्ष है। छोटी-बड़ी सभी डालियां उसकी छाया को बढ़ाती हैं’’ इस कथन की व्याख्या कीजिए। 3
अथवा
जीवन में समय की पाबंधी के साथ-साथ कुछ लचक रखना भी क्यों जरूरी है?
प्र.21. कवि माघ को वृद्धा के सामने लज्जित क्यों होना पड़ा? 3
अथवा
मनुष्य का साधारण जीवन श्रेष्ठता कब प्राप्त कर सकता है?
प्र.22. सम्राट अशोक के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
अथवा
अर्जुन ने इन्द्र से अपनी विद्या का उपयोग किन-किन के लिए करने को कहा था?
प्र.23. "वह देश कौन-सा है?’’ कविता में कवि ने भारत देश की कौन-कौन सी विशेषताएं बताई हैं? इस कविता के कवि का नाम क्या है? 4
अथवा
"सत की नाव खेवटिया सतगुरू’’ पंक्ति का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए। इस पंक्ति को लिखने वाले कवि /कवयित्री का नाम क्या है?
प्र.24. निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या कीजियेः 4
"इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है,
नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है।
एक चिनगारी कहीं से ढूँढ लाओ दोस्तों,
इस दिये में तेल से भीगी हुई बाती तो है।’’
अथवा
"बढ़ रही हैं दूरियाँ
औं वर्ग नित नव बन रहे हैं,
क्षीर में ही अम्ल ज्यों
सम्बन्ध ही बस फट रहे हैं,
अजन को रूपान्तरित कर दे
स्वजन में जो, तुम्हीं हो
विजन की बस्ती बनाने हेतु आगे पग धरोगे।’’
प्र.25. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिये: 2़2़1=5
"कुसंग का ज्वर सबसे भयानक होता है। वह केवल नीति और सद्वृत्ति का ही नाश नहीं करता बल्कि बुद्धि का भी क्षय करता है। यदि किसी युवा पुरुष की संगति बुरी होगी तो वह उसके पैर में बँधी चक्की के समान होगी जो उसे दिन-दिन अवनति के गढ्ढ़े में उतारती जाएगी और यदि अच्छी होगी तो सहारा देने वाली बहू के समान होगी, जो उसे निरंतर उन्नति की ओर उठाती जाएगी’’।
1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिये।
2. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लगभग 25 शब्दों में लिखिए।
3. कुसंग से क्या नुकसान हो सकता है?
प्र.26. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 2़2़1=5
"चलना मुझे है, बस अंत तक चलना,
गिरना ही नहीं, मुख्य है संभलना।
गिरना क्या उसका उठा ही नहीं जो कभी?
मैं ही तो उठा था आप, गिरता हूँ जो कभी?
फिर भी उठूँगा और बढ़के रहूँगा मैं,
नर हूँ पुरुष हूँ, मैं चढ़के रहूँगा मैं।’’
1. इस पद्यांश का मुख्य भाव क्या है?
2. अंतिम पंक्ति पुरुष के किस गुण का बताती है?
3. पद्यांश में ऐसे दो शब्द छाँटिए जो एक-दूसरे के विलोम है।
प्र.27. अपने विद्यालय के प्राचार्य को अपनी पारिवारिक परिस्थिति बताते हुए शुल्क मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए। 5
अथवा
अपनी छोटी बहन को पत्र लिखकर परीक्षा समय में स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण तरीके बताइये।
प्र.28 (अ) निम्नलिखित विषयांे में से किसी एक विषय पर लगभग 200-250 शब्दों में निबंध लिखिये। 7
1. पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण का योगदान।
2. "साहित्य समाज का दर्पण है।’’
3. व्यायाम एवं स्वास्थ्य।
4. कम्प्यूटर- आज की आवश्यकता।
5. जनसंख्या वृद्धि।
(ब) उपयुक्त विषयों में से जिस विषय पर निबंध लिखा गया हो, उसे छोड़कर शेष विषयों में से किसी एक विषय की रूपरेखा लिखिए। 3